कांगड़ा और चंबा जिले के लिए परिणाम घोषित
HNN/कांगड़ा
सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनिष शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया है। चयनित उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
कर्नल शर्मा ने कांगड़ा और चंबा जिले के सभी चयनित उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे 26 सितंबर को सुबह 8 बजे सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर में दस्तावेज संबंधित आगामी कार्यवाही के लिए अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है और सभी चयनित उम्मीदवारों को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।