Loading...

कांगड़ा और हमीरपुर में बैंक की 5 नई शाखाएं खुलेंगी, 24 पदों पर होगी भर्ती

By PARUL Published: 26 Sep 2024, 12:08 PM | Updated: 26 Sep 2024, 12:08 PM 1 min read

HNN/कांगड़ा

बैंक में जल्द ही नई भर्तियां करेगा और साथ में कांगड़ा और हमीरपुर जिले में नई शाखाएं भी खोली जाएंगी। बुधवार को धर्मशाला में आयोजित बैंक की निदेशक मंडल की बैठक में स्टेट एग्रीकल्चर बैंक से अलग होकर स्वतंत्र संस्था बनाने के लिए सरकार का आभार जताया गया। बैठक में बैंक में भर्तियों और शाखाएं खोलने के बारे में निर्णय लिए गए।

बैंक की पांच नई शाखाएं कांगड़ा, ज्वालामुखी, पंचरुखी, मैहतपुर और जाहू में खोली जाएंगी। छोटा भंगाल के मुल्थान में भी शाखा खोलना प्रस्तावित है, जिसके लिए सर्वे कर लिया गया है। इसी के साथ बडूखर में भी एक शाखा खोलने की योजना है। इसके उपरांत दूसरे चरण में भोटा, हारचक्कियां, रक्कड़ और बदूही में भी बैंक शाखाएं खोली जाएंगी।

बैंक में असिस्टेंट मैनेजर, रिकवरी सुपरवाइजर सहित अन्य 24 पद भरे जाएंगे। इसके इसके लिए इंडियन बैंक सर्विस के माध्यम से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वर्तमान में बैंक के 47 हजार किसान सदस्य हैं और 4705 किसान ऋणधारक हैं।