Loading...

कांगड़ा का 24 वर्षीय जवान लेह में हुआ शहीद

By PARUL Published: 20 Feb 2024, 10:56 AM | Updated: 20 Feb 2024, 10:56 AM 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां का जवान हैप्पी सिंह लेह में शहीद हो गया है। लिली गांव के रहने वाले जवान हैप्पी सिंह (25) ने ग्लेशियर में शहादत पाई है। हैप्पी सिंह 4 साल से सेना में सेवाएं दे रहे थे और ग्लेशियर गए उन्हें केवल 6 माह हुए थे।

बता दें कि अभी हैप्पी की शादी नहीं हुई थी। शहीद जवान के गांव के कैप्टन अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें सेना के अधिकारी ने सूचना दी है कि आपके गांव का एक जवान शहीद हुआ है। जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान हैप्पी की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ ले जाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन इससे पहले ही हैप्पी का निधन हो गया।

शहीद के माता-पिता को चंडीगढ़ आने के लिए ही कहा गया था। लेह में खराब मौसम की वजह से पार्थिव देह को लाने के लिए मुश्किल हो रही है। अधिकारी के अनुसार, जैसे ही मौसम ठीक होगा, विमान से हैप्पी की पार्थिव देह को उनके घर ले जाया जाएगा।

Tags: