आर्या को भारत के शीर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान तमिलनाडु के त्रिची में मिला प्रवेश
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के मनेई पंचायत गांव चंगर की आर्या डोगरा सपुत्री डॉक्टर राजीव डोगरा ने जेईई मेन परीक्षा में 99.42 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब आर्या को भारत के शीर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान तमिलनाडु के त्रिची में प्रवेश मिला है। बता दें कि आर्या डोगरा के पिता हिमाचल सरकार में एडीएल आयुक्त राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क के पद पर कार्यरत हैं।
माता पूजा डोगरा आहार विशेषज्ञ और गृहिणी हैं। दादा सतदेव डोगरा मुख्य शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए है। वहीं आर्या ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। वहीं इस मौके पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आर्या डोगरा, माता पिता समस्त परिवार एवं समस्त क्षेत्र वासियो को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि आर्या डोगरा की मेहनत, लग्न और माता- पिता की मेहनत से जेइई मेन परीक्षा में 99.4 अंक हासिल करने पर और भारत के शीर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तमिलनाडु के त्रिची में प्रवेश मिलने पर पंचायत मनेई ही नही बल्कि चंगर क्षेत्र के वासियों के लिए गौरवांवित करने वाला क्षण है।
इस खुशी के अवसर पर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आर्या डोगरा एवं समस्त परिवार को बधाई देते हुए कहा कि बेटी की यह उपलब्धि चंगर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

