Loading...

कांगड़ा के मशहूर जंगम बाबा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Ankita • 30 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के मशहूर जंगम बाबा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा भिजवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखदेव सिंह उम्र 57 साल निवासी माजरा हरियाणा कुछ दिन पूर्व कांगड़ा आए थे, जहां उन्हें अचानक ही दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नाकामयाब रहे। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि हृदय गति रुकने से कांगड़ा के मशहूर जंगम बाबा का निधन हो गया है। उन्होंने बताया कि उनके शव को जल्द ही उनके पैतृक गांव पहुंचा दिया जाएगा।