Loading...

कांगड़ा बस स्टैंड में 62 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

By PARUL Published: 26 Feb 2024, 12:02 PM | Updated: 26 Feb 2024, 12:02 PM 1 min read

HNN/काँगड़ा

जिला काँगड़ा के अंतर्गत कांगड़ा बस स्टैंड में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान तिलक राज (62) निवासी नंदरूल के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिलक राज दिल्ली से घर वापिस आ रहा था। लेकिन कांगड़ा बस स्टैंड में अचानक ही बैठे-बैठे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा कालेज भिजवाया।

साथ ही उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। प्रारंभिक तौर पर मामला हरदयघात का लग रहा है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।