Loading...

कांगड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 16 पदों पर भर्ती

PARUL • 18 Nov 2024 • 1 Min Read

Himachalnow/कांगड़ा

बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन उपमंडल देहरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 13 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुशील शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत त्रिपल के आंगनबाड़ी केंद्र कोठार, ग्राम पंचायत बनखंडी के आंगनबाड़ी केंद्र बनखंडी और ग्राम पंचायत कल्लर के आंगनबाड़ी केंद्र बगरोट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्तियां की जाएंगी।

इसके अलावा, 13 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती ग्राम पंचायत बनखंडी के मधिणी केंद्र, मेहवा के धनोटू, हरिपुर के अपर हरिपुर और सुखा तालाब, भटोली फकोरियां के मंगरोली, नौशहरा के नौशहरा, घेड़ के बनटिल्ली, घेड़ के घेड़, ठठलेहड के नौण, खबली के अपर मारियारी, शिवनाथ के शिवनाथ, बौंगता के बौंगता, खेरियां के खेरियां केंद्र में की जाएगी।

इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 दिसंबर शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सादे कागज पर संपूर्ण दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करना होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी होनी चाहिए। साक्षात्कार 18 दिसंबर को सुबह 10 बजे उपमंडल अधिकारी देहरा के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।