Loading...

कांगड़ा में टीसीपी और साडा के नियमों के विरोध में पंचायत प्रतिनिधियों ने की मांग

By NEHA Published: 26 Sep 2024, 10:25 AM | Updated: 26 Sep 2024, 10:25 AM 1 min read

HNN/कांगड़ा

पांच पंचायतों के प्रतिनिधियों ने बुधवार को प्रदेश सरकार से टीसीपी और साडा के नियमों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर नियमों को वापस नहीं लिया गया तो बैजनाथ के चौबीन चौक पर चक्का जाम किया जाएगा।

पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि टीसीपी में घर या एक कमरा बनाने के लिए भारी भरकम राशि खर्च करने पड़ते हैं और पालमपुर स्थित कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि वे विकास के विरोध में नहीं हैं, लेकिन नियमों से परेशान हैं।

इस दौरान अवैरी से अश्वनी चौधरी, महालपट्ट की प्रधान आशा देवी, महाकाल के प्रधान राधा देवी, उपप्रधान बस्सी, कुंसल के उपप्रधान संजय राणा, कुकैना के उपप्रधान पवन कपूर, घोड़पीठ के प्रधान अंजू देवी, चमन कपूर और शुभम कपूर आदि मौजूद रहे।