Loading...

कांगड़ा में सरकारी भूमि पर बनी गोशाला और कमरा हटाया गया

NEHA • 18 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

कांगड़ा जिले के लंबागांव में सरकारी भूमि पर बनी गोशाला और कमरे को प्रशासन ने हटा दिया है। यह निर्माण दशकों पहले किया गया था और ग्राम पंचायत लंबागांव के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की थी। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। .

इस संबंध में तहसीलदार अभिषेक भास्कर ने बताया कि अवैध निर्माण के संबंध में शिकायत आई थी और जांच करने पर उक्त निर्माण सरकारी भूमि पर पाया गया। उपमंडलाधिकारी जयसिंहपुर के न्यायालय में 7 फरवरी, 2024 को उक्त निर्माण को हटाए जाने का फैसला आया था। प्रशासन ने इंद्रजीत को दो सप्ताह पहले खुद ही इसे हटाए जाने के लिए नोटिस भी दिया था।

तहसीलदार ने कहा कि क्षेत्र में जो भी और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हैं, उनको भी हटाया जाएगा। इस कार्रवाई से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती का संकेत मिलता है।