कांगड़ा में हेरोइन सहित पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार
फागू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 युवकों से 10 ग्राम चिट्टा बरामद
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा की देहरा पुलिस ने हेरोइन सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र ओंकार सिंह निवासी गांव सातौर, विपिन कुमार पुत्र बलविंदर सिंह निवासी बस्सी मुड्डा होशियारपुर व गुरप्रीत सिंह पुत्र सुखचैन सिंह निवासी गिग्गनवाल होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, हैड कांस्टेबल राम कुमार अपने दल सहित भरवाई में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने रेन शेल्टर के पास तीन युवकों को देखा। जब शक के आधार पर पुलिस ने उन पंजाब के तीन युवकों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 6.13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस आरोपियों से मामले की पूछताछ कर रही है।