लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय देहरा का किया लोकार्पण

Ankita | 7 अप्रैल 2023 at 7:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने मां ज्वालाजी मंदिर में टेका माथा

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना ने आज शुक्रवार को देहरा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय का उद्घाटन किया। देहरा में स्थापित इस न्यायालय से देहरा, ज्वालामुखी और आस पास के क्षेत्र के लाखो लोगों को न्यायिक सुविधा प्राप्त होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लोकार्पण के अवसर पर बचत भवन देहरा में आयोजित कार्यक्रम में न्यायमूर्ति सबीना ने कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय लोगों को उनके घर-द्वार के समीप तीव्र एवं किफायती न्याय सुनिश्चित बनाने के लिए समर्पित प्रयास कर रहा है। जनता के लिए न्याय व्यवस्था को अधिक सुगम और सुलभ बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने न्यायिक प्रकिया को अधिक जनमुखी बनाने के लिए बार एसोसिएशन और न्यायाधीशों के मिलकर काम करने की जरूरत को रेखांकित किया। उन्होंने नए कोर्ट के लिए बधाई देते हुए सभी सम्बंधित न्यायिक अधिकारियों और बार एसोसिएशन से इसे लेकर अपनी जिम्मेदारी समझने और गुणात्मक काम करने को कहा।

प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र कोर्ट मिलने पर बधाई दी। उन्होंने जिला प्रशासन से लम्बित राजस्व मामलों के शीघ्र निपटारे को भी कहा।

कार्यक्रम में प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर ने न्यायिक अधिकारियों और वकीलों से लोगों को तीव्र गति से न्याय प्रदान करने के लिए मिलकर काम का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि अभी तक देहरा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थाई व्यवस्था न होने से क्षेत्र के लोगों को संबंधित मामलों में न्यायिक सहायता के लिए धर्मशाला तक का सफर तय करना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि इस कोर्ट के खुलने से ऐसे सभी लोगों को सहुलियत होगी। इस मौके वी एस गिल अध्यक्ष बार एसोसिएशन देहरा ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना ने शक्तिपीठ श्री ज्वालाजी माता के मंदिर में पूजा अचर्ना कर शीश नवाया। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट प्रशासनिक जज विवेक सिंह ठाकुर भी उनके साथ उपस्थि रहे।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने श्री ज्वालाजी मंदिर में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का स्वागत कर उन्हें समृति चिन्ह भेंट किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]