कार और ट्रक की हुई जोरदार टक्कर, चार घायल
HNN/काँगड़ा
जिला काँगड़ा के खोली गांव में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान हरप्रीत सिंह, हरप्रीत कौर, सुखदेव और राजवंश निवासी दसूहा, जालंधर के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारों कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान जब वह खोली गांव के पास पहुंचे तो ट्रक साथ उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए टांडा अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।