कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोग घायल
HNN/काँगड़ा
नूरपुर के खुशी नगर में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान निखिल (20) निवासी ज्वालामुखी और मुस्कान (18) निवासी धर्मशाला के रूप में हुई।
टक्कर के बाद बाइक सवार दो लोगों को इलाज के लिए नूरपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार की एक टांग भी टूटी हुई बताई जा रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और आगामी कार्रवाई जारी है। डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।