लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का सात दिवसीय शिविर अंद्रेटा में हुआ संपन्न

Ankita | 30 नवंबर 2023 at 5:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन अंद्रेटा में हुआ। इस शिविर में महाविद्यालय के 42 स्वयंसेवियों ने सात दिनों तक ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया।

कुलपति डॉक्टर डी.के.वत्स ने स्वयंसेवियों के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यो से व्यक्तित्व निर्माण होता है। छात्र कल्याण अधिकारी डॉक्टर आर.एस.चंदेल व महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉक्टर वाई.एस.धालीवाल ने भी इस दौरान अपने विचार व्यक्त किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर फरहान मोहीदूदीन भट्ट ने सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवियों द्वारा की गई गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]