Loading...

कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष बने पालमपुर के डॉ. संजय कुमार

Ankita • 1 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पालमपुर के डॉ. संजय कुमार को कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग के कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर सीएसआईआर पालमपुर और लोगों में खुशी है। इतने बड़े पद पर बैठना पालमपुर के लिए गौरव की बात मानी जा रही है। डाॅ. संजय कुमार ने कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेवारी मिली है उसे वे ईमानदारी से निभाएंगे।

बता दें इससे पहले वे सीएसआईआर संस्थान पालमपुर से कुछ माह पहले ही निदेशक के पद से रिटायर हुए। इससे पहले वे वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में काम कर चुके हैं। बता दें सीएसआईआर में उनकी सेवाओं को देखते हुए भारत सरकार ने इस पद पर नियुक्त किया है। सीएसआईआर पालमपुर में उनके कार्यकाल में ओरामा परियोजना, केसर, हींग, मंदिरों में चढ़ने वाले फूलों से बना धूप, सिटीविया, न्यूटे्रशन, ट्यूलिप गार्डन समेत कई चीजों पर शोध हुआ। सीएसआईआर आज उन पर बेहतर काम कर रहा है।