Loading...

खड्ड में डूबा बकरियां चराने गया 44 वर्षीय व्यक्ति, गई जान

Ankita • 6 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र जवाली के अधीन हार पंचायत के खबल में एक व्यक्ति देहर खड्ड में डूब गया, जिस कारण उसकी जान चली गई है।

मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार (44) पुत्र प्रेम सिंह निवासी खबल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में ममला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र कुमार शुक्रवार शाम को बारिश होने पर अपनी बकरियों को जंगल से घर ले जा रहा था। इस दौरान अचानक ही खड्ड जलस्तर बढ़ने से वह उसमें डूब गया। जब देर शाम तक व्यक्ति घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

शनिवार सुबह उसका शव खड्ड में से बरामद हुआ। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस थाना जवाली की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।