लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

खाई में गिरा दूध लेकर आ रहा कैंटर, तीन सवार घायल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 11 सितंबर 2024 at 12:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

कांगड़ा में दूध सप्लाई कर रहा कैंटर खाई में गिरा, तीन घायल

शहर की समीपवर्ती पंचायत समेला में मंगलवार सुबह दूध की सप्लाई लेकर आ रहा मदर डेयरी का कैंटर दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, यह हादसा रेल ट्रेस गेट के पास हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

चालक और परिचालक समेत तीन घायल

दुर्घटना में चालक सुखबीर सिंह, परिचालक अंकुर और एक अन्य व्यक्ति अतुल को चोटें आई हैं। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और खाई में गिरे कैंटर को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

पंजाब से कांगड़ा आ रहा था कैंटर

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने जानकारी दी कि यह कैंटर पंजाब के समराला से कांगड़ा दूध की सप्लाई लेकर आ रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]