गग्गल-शिमला के बीच 10 जुलाई से रोजाना उड़ान भरेगा विमान, इतना होगा किराया…..
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा से शिमला और शिमला से कांगड़ा जाने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। बता दें गग्गल-शिमला के बीच 10 जुलाई से विमान रोजाना उड़ान भरेगा। बता दें यह विमान शिमला से प्रात: 8.30 बजे विमान उड़ान भरकर 9.20 बजे गग्गल पहुंचेगा और 10 बजे गग्गल से उड़ान भरकर 10.50 पर शिमला पहुंचेगा।
इसके अलावा विमान सेवाओं का किराया 4000 से 5000 रुपए तक रहेगा। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नवाचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी गोकुल बुटेल ने बताया कि फ्लाइट एलाइंस एयर द्वारा संचालित की जाएगी। इसलिए प्रदेश सरकार ने एलायंस एयर को प्रति सीट सबसिडी देने का निर्णय लिया है।
बता दें यह विमान 42 सीटर है। वहीं इस विमान सेवा शुरू होने से धर्मशाला और शिमला में निश्चित तौर पर पर्यटकों की आमद बढ़ने की भी काफी उम्मीद है।