गहरी खाई में गिरा 32 वर्षीय युवक, दर्दनाक मौत
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के उपमंडल ज्वालामुखी के तहत पुलिस थाना खुंडियां के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिहडी गलोटी में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक युवक गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है।
मृतक व्यक्ति की पहचान 32 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र विक्रम सिंह डाकघर घरना तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने सिविल अस्पताल देहरा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के मुताबिक, उक्त व्यक्ति घास काटने के लिए गया था और वहां उसका पहाड़ी से पैर फिसल गया और नीचे गहरी खाई में जा गिरा। जिसके बाद पुलिस को देर रात सूचना मिली कि एक व्यक्ति दुर्ग खड्ड के पास पहाड़ी से नीचे गिर गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उक्त व्यक्ति पहाड़ी से लगभग 400 फीट नीचे मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।
जिसके बाद उक्त व्यक्ति के परिजनों को इस बाबत सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति की शादी अभी सात-आठ माह पहले ही हुई थी। मृतक अपने पीछे माता पिता व पत्नी को छोड़ गया है। पुलिस थाना खुंडियां प्रभारी रणजीत सिंह परमार ने घटना की पुष्टि की है।