लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गुम्मा स्कूल के बच्चों ने सीखे हेल्थ केयर संबधी गुर

SAPNA THAKUR | 13 मार्च 2022 at 12:33 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

सिविल अस्पताल सुन्नी में बीते तीन दिनों से स्कूली बच्चों के लिए चल रहे ऑन जाॅब ट्रेनिग कार्यक्रम संपन्न हो गया। जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा बसंतपुर की सात छात्राओं ने भाग लिया तथा अस्पताल की कार्य प्रणाली को बारिकी से देखा। उन्होने अस्पताल के विभिन्न अनुभागों बारे गहनता से जानकारी हासिल की।

हेल्थ केयर अध्यापिका ममता शर्मा ने बताया कि इस तीन दिवसीय शिविर में छात्राओं ने प्राथमिक उपचार, पट्टी करना, ब्लड प्रेशर चैक करना तथा टीकाकरण इत्यादि बारे जानकारी हासिल की। अस्पताल की स्टाफ नर्स ने बताया कि गुम्मा स्कूल से आई सात छात्राओं का अस्पताल की ओपीडी, वार्ड, लैब अनुभाग, एक्सरे, ड्रेसिंग रूम, औषधालय इत्यादि का भ्रमण करवाया गया तथा छात्राओं को विभिन्न रोगों के लक्षण तथा उपाय बारे भी जानकारी दी गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अतिरिक्त बच्चों को कोरोना संक्रमण व बचाव बारे भी विस्तार से जानकारी दी गई। अस्पताल के डाॅ. अनुज धीमान ने बताया कि स्कूली बच्चों के लिए ऐसे शिविर लगाए जाने अत्यंत आवश्यक है ताकि बच्चे अपने परिवार में किसी भी विपति के दौरान प्राथमिक उपचार इत्यादि सेवाएं मौके पर प्रदान कर सके।

उन्होने तीन दिवसीय प्रशिक्षण पूरा करने पर अस्पताल की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए। स्कूल के प्रधानाचार्य तथा हेल्थ केयर अध्यापिका ममता शर्मा ने बताया कि स्कूल के 9वी से 12वी कक्षा के बच्चों का समय समय पर इंडस्ट्रीयल दौरा करवाया जाता है ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]