लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ग्रामीणों ने 2 घंटे तक रोक कर रखी एचआरटीसी बस, मामला दर्ज

SAPNA THAKUR | 10 मार्च 2022 at 11:54 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के आनी से वाया चौकी जुंडवा होकर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की दलाश बस को ग्रामीणों ने एकत्रित होकर तकरीबन 2 घंटे तक रोक कर रखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने बस का रास्ता रोकने पर ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आनी से दलाश वाया जुंडवा चलने वाली एचआरटीसी बस सेवा का समय साढ़े सात बजे के बजाय छह बजे किये जाने पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। ऐसे में जुंडवा में ग्रामीणों सहित कई स्कूली बच्चे इकट्ठा हो गए। जिसके बाद बस को रुकवाया गया और तक़रीबन दो घंटे तक आगे नहीं बढ़ने दिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ग्रामीणों ने बस का टाइम वापिस 7:30 बजे करने की मांग की। इसके बाद मौके पर पहुंची आनी पुलिस ने रास्ता रोकने पर ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद ही बस जुंडवा से आगे जा पाई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]