Loading...

घर में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर……

Ankita • 3 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना ज्वाली के अधीन मुकाम सिद्धपुरधाड़ में चिट्टे सहित एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

आरोपी की पहचान दीपक कुमार पुत्र शोकी राम निवासी सिद्धपुरधाड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति के पास नशीला पदार्थ हो सकता है। इस दौरान सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी के स्थायी निवास में दबिश दी।

तलाशी के दौरान वहां से 6.05 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिला पुलिस नूरपुर एसपी अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।