घर से 55.82 ग्राम चिट्टा और नकदी बरामद, महिला सहित दो गिरफ्तार
HNN/ काँगड़ा
इंदौरा उपमंडल के पुलिस थाना डमटाल में घर से चिट्टे की बड़ी खेप बरामद हुई है। इतना ही नहीं इस दौरान हजारों की नकदी भी मौके से पुलिस द्वारा कब्जे में ली गई है। मामले में पुलिस ने राजकुमार व सुनीता देवी निवासी गण गांव तहसील इंदौरा को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने राजकुमार व सुनीता देवी के घर पर दबिश दी। इस दौरान यहाँ से 55.82 ग्राम चिट्टा और 39,400 रुपये का कैश बरामद हुआ। लिहाजा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
नूरपुर जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने कहा कि आरोपी राज कुमार पहले भी नशे के कारोबार में संलिप्त रह चुका है जोकि एक महीने की अंतरिम जमानत पर रिहा होकर घर आया था। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।