Loading...

चम्बा में 26 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

PARUL • 24 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

चम्बा जिला के तीसा थाना के अंतर्गत 26 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खाने से उपचार के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 16 सितम्बर को इस महिला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

उसे उपचार के लिए पहले तीसा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे चम्बा अस्पताल रैफर कर दिया गया। उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे चम्बा से प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने भारतीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर मृतका का पोस्टमार्टम करवाया है।