HNN/ काँगड़ा
चुनावी ड्यूटी के दौरान लापता हुए कर्मचारी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। कर्मचारी का पांचवे दिन भी कोई सुराग न लगने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि कर्मचारी को ढूंढने के लिए सर्च अभियान भी चलाया गया साथ ही ड्रोन से भी कर्मचारी की खोजबीन की गई बावजूद इसके उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
बता दें कि एपीआरओ संजीव कुमार निवासी रौंखर विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के तहत आशापुरी बूथ में चुनावी ड्यूटी देने आया हुआ था। 12 नवंबर की सुबह अचानक ही व्यक्ति की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद आशापुरी बूथ के प्रजाइडिंग ऑफिसर ने जयसिंहपुर स्थित कंट्रोल रूम में सूचना दी कि उनकी पार्टी में शामिल एपीआरओ संजीव कुमार निवासी रौंखर की तबीयत बिगड़ गई है, इसलिए उनके स्थान पर अन्य कर्मचारी को ड्यूटी पर भेजा जाए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सूचना मिलने के बाद जब सेक्टर ऑफिसर वहां पहुंचे तो देखा कि संजीव वहां नहीं था। जिसके बाद रविवार को व्यक्ति की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस द्वारा लगातार कर्मचारी की तलाश की गई बावजूद इसके पांचवें दिन भी उसका सुराग नहीं लग पाया।
बुधवार को भी जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम में अतिरिक्त 17 जवानों सहित खोजी कुत्ते को सर्च ऑपरेशन में शामिल किया। इसके बावजूद सिर्फ मायूसी ही हाथ लगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group