Loading...

जंगल में पड़ा हुआ मिला युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस

By Ankita Published: 24 Jan 2024, 11:54 AM | Updated: 24 Jan 2024, 11:54 AM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र की रजियाणा पंचायत के जंगल में एक युवक का शव बरामद हुआ है। हालाँकि युवक की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

मृतक की पहचान नगरोटा बगवां की चंबा पंचायत निवासी नंदन कुमार पुत्र कुलदीप चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज व अस्पताल टांडा भेज दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, कुलदीप चंद का शव रजियाणा पंचायत के जंगल में पड़ा हुआ था। जब किसी ने उसका शव वहां पड़ा हुआ देखा तो इस बाबत तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू की।

पुलिस को युवक की जेब से गाड़ी की चाबी व कीटनाशक की पर्ची मिली है। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा था व धर्मशाला की एक ज्वेलरी शॉप में काम करता था। थाना प्रभारी रमेश ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।