Loading...

जगत सिंह नेगी ने बैजनाथ में अमरूद के पौधों के कलस्टर का किया निरक्षण

Ankita • 19 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के सेहल और तरेहल में प्रदेश सरकार के शिवा प्रोजेक्ट में अमरूद के पौधों के कलस्टर का निरक्षण किया। उन्होंने शिवा प्रोजेक्ट तहत सेहल में 6 हेक्टेयर में लगभग 11950 पौधों और तरेहल में 1 हेक्टेयर में लगभग 1637 अमरू के पौधों का निरक्षण किया।

उन्होंने मढेड़ में मीरा देवी द्वारा 3500 सिक्योर मीटर लगाए गए फ्लोरीकल्चर पॉलीहाउस का निरक्षण किया। हिमाचल सरकार के किसान परिवारों की आय बढ़ाने और आजीविका में सुधार करने की परिकल्पना को साकार करने के लिये बागवानी विभाग ने किसानों के सहयोग से आर्थिकी में बदलाव ला दिया है।

उसके उपरांत उन्होंने भट्टू में पलपुंग शरबलिंग मोनेस्ट्री के लोगो से रूबरू हुए। स्थानीय लोगो द्वारा खतक देकर स्वागत किया और गोंपा में जाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद भट्टू में पलपुंग शरबलिंग स्कूल का निरक्षण किया। सीपीएस किशोरी लाल उनके साथ विशेष रूप उपस्थित रहे।