लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जनसमस्याओं को प्राथमिकता पर निपटाएं अधिकारी, लोगों को न लगाने पड़ें ऑफिस के चक्कर- केवल पठानिया

SAPNA THAKUR | 22 जनवरी 2023 at 11:24 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

विधायक केवल सिंह पठानिया ने सभी अधिकारियों को जनसमस्याओं को प्राथमिकता पर निपटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसडीएम कार्यालय शाहपुर में विभागों की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि अधिकारी यह तय बनाएं कि लोगों के काम अनावश्यक न लटकें और उन्हें बार-बार ऑफिसों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने बैठक में राजस्व मामलों को लेकर एसडीएम मुरारी लाल सहित पटवार सर्कल शाहपुर के सभी पटवारियों, कानूनगो एवं अन्य अधिकारियों से ब्योरा लिया और निशानदेही, रिलीफ केस, इंतकाल, तकसीम लंबित केसों की समीक्षा की। विधायक पठानिया ने इंतकाल निशानदेही तथा जमीनी बंटवारे से संबंधित मामलों के जल्द निपटारे को कहा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि कार्यालय आने वाले प्रत्येक नागरिक से अच्छा व्यवहार करें। ध्यान रखें जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि रेवन्यू कर्मचारियों की बैठने की व्यवस्था और भवन होना जरूरी है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों की मांगों पर गंभीरता पूर्वक गौर करने और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]