Loading...

जल भंडारण, खेल मैदान और वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 48 लाख देने की घोषणा

PRIYANKA THAKUR • 23 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / काँगड़ा

शाहपुर के लपियाणा क्षेत्र में 36 करोड़ रुपये की पानी की नई स्कीम पर काम किया जाएगा। इससे पूरे चंगर क्षेत्र में पेयजल की किल्लत का स्थाई समाधान होगा। यह बात केवल सिंह पठानिया ने कही। उन्होंने अधिकारियों को योजना से जुड़ी सभी औपचारिकताएँ पूरी कर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए।

विधायक ने अपने संबोधन में विधानसभा चुनावों में पूरा साथ देने व उनको विजयी बनाने के लिए लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें विधायक नहीं पहले की तरह अपना बेटा समझें। उन्होंने सभी के कार्य बिना किसी भेदभाव के करने की बात कही। उन्होंने लोगों को यह विश्वास दिलाया कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार आम लोगों की सरकार है और गरीबों के उत्थान के लिए इस सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

48 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा
उन्होंने लपियाना क्षेत्र में विकास के विभिन्न कार्यों के लिए 48 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिसमें 22 लाख जल भंडारण के लिए खर्च होंगे,16 लाख ठेहड़ पंचायत में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर खर्च होंगे और 10 लाख से गुब्बर में एक खेल का मैदान युवाओं के लिए बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार आम लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था तय बनाएगी।