जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत
HNN/कांगड़ा
कांगड़ा में एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय यह व्यक्ति कुछ समय से बीमार था और उसने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया।
इसके बाद उसे उपचार के लिए टांडा हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने भारतीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि व्यक्ति ने गलती से जहरीला पदार्थ कैसे खा लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।