जहरीला पदार्थ खाने से 23 वर्षीय महिला की मौत
कांगड़ा में बुजुर्ग की मौत : खड्ड में मिला 13 दिन से लापता अमरनाथ का शव
HNN/कांगड़ा
कांगड़ा के खुंडियां में एक 23 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस थाना खुंडियां के अनुसार, प्रीति देवी निवासी नाहलियां ने कोई जहरीली चीज खा ली, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल खुंडियां लाया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पंचायत प्रधान नाहलियां विक्रम जीत सिंह ने बताया कि महिला की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। यह घटना पूरे क्षेत्र में शोक का विषय बन गई है।
पुलिस अधीकारी रणजीत सिंह परमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही इसके पीछे के कारणों का पता लगा लिया जाएगा। परिजनों को सहयोग और समर्थन देने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।