Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….

Ankita • 17 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

33/11 केवी सब-स्टेशन चढ़ियार टांची का प्रशिक्षण संरक्षण और प्रशिक्षण टीम कांगड़ा द्वारा तथा 33 केवी चोबीन के धारझंडी में पृथककारक स्विच को बदलने के कारण 18 जुलाई को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल चढ़ियार के सहायक अभियंता ओम प्रकाश ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि चढ़ियार के अंतर्गत सभी अनुभागों चढ़ियार, संसाई, सरी, दगोह व भुआणा के अंतर्गत पड़ने वाले गांव भिरडी, राजनगर, कुडंग, पटेल नगर, तैन, संसाई, कोठी, रेडीखोली, मंजोटी, सरी, मोलग, रूपेहड, मैला, बजोट, कैलाशपुर, भुआणा, मकोल, संसाई, कोठी, मंझोटी, सरी मोलग, घरलू, खजूरनू मझेड़ा, आशापुरी, लुगट, सलेहरा, कोलकर, डोली, रुपेहड, मतियाल, छैक, टंबर, बरोटा, भुलाना, दुमका आदि गांव में बिजली बंद रहेगी।

सहायक अभियंता ओम प्रकाश ने बताया कि निर्धारित तिथि को मौसम अनुकूल न रहने पर यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। सहायक अभियंता ने इस अवधि के दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।