Loading...

जिला के 28 अध्यापकों ने सीखे प्री प्राइमरी के बच्चों को पढ़ाने के गुर

PARUL • 20 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में प्री प्राइमरी की जिला समन्वयक कविता गुलेरिया की अगुवाई में अध्यापकों को प्री प्राइमरी के बच्चों को पढ़ाने के गुर सिखाए गए। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू जरड़ में जिले के सभी खंडों निरमंड, आनी, बंजार, सैंज, कुल्लू-एक, कुल्लू दो और नग्गर के 28 अध्यापकों ने यह गुर सीखे।

प्री प्राइमरी की जिला समन्वयक कविता गुलेरिया की अगुवाई में यह कार्यशाला आयोजित की गई। बता दें कि जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने पांच दिवसीय प्री प्राइमरी प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान मुख्य अतिथि सुरेंद्र शर्मा ने सभी अध्यापकों से प्रतिस्पर्धा के इस युग में शत-प्रतिशत योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि इससे ही एक बच्चे के सर्वांगीण विकास की कल्पना कर सकते हैं। उन्होंने पाठशाला के साथ-साथ समाज के साथ भी मैत्रीपूर्ण वार्ता करके इस स्तर के बच्चे को पाठशाला तक लाने और उसका सुनहरा भविष्य बनाने के लिए बेहतर प्रयास करने की अपील की है।