लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे पात्र व्यक्ति इस दिन तक करवाएं नाम दर्ज…….

PARUL | 7 दिसंबर 2023 at 4:02 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे पात्र व्यक्ति 9 दिसंबर तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी निपुण जिंदल द्वारा दी गई है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 01.01.2024 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 करवाया जा रहा है। इस फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को आधार मानकर आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण जो 9 दिसंबर तक चलेगा इसका भरपूर लाभ उठाएं तथा जो मतदाता पंजीकरण हेतु शेष है उन्हें तुरन्त पंजीकरण हेतु प्रोत्साहित करें। ताकि लोकतंत्र के पर्व में वह भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने कहा कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को अध्ययन करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 01-01-2024 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके पात्र मतदाताओं का नाम फोटोयुक्त मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने जिला कांगड़ा के सभी पंजीकृत मतदाताओं से आग्रह किया है कि वह अपना, अपने परिवार तथा सगे संबंधियों के नामों की पुष्टि घर बैठे विभाग द्वारा ऑनलाइन सुविधा (मतदाता हैल्पलाईन, राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल) या संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) के कार्यालयों में जाकर अवश्यमेव जाँच कर लें, ताकि भविष्य में होने वाले लोकसभा निर्वाचन-2024 में वह अपने-अपने मत का प्रयोग कर सकें।

इसके साथ ही अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय, धर्मशाला के काॅल सेंटर में निःशुल्क टेलीफोन सेवा 01892.1950) पर कार्यालय समयावधि प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक लैंडलाइन या मोबाइल फोन से संपर्क करके विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]