जिला में लोक अदालतों में 7136 मामलों में करवाया समझौता
HNN/काँगड़ा
जिला काँगड़ा के सभी न्यायालयों में को राजीवबाली, अध्यक्ष (जिला एवं सत्र न्यायधीश), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा स्थित धर्मशाला की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इसमें प्री-लिटिगेशन, एनआईएक्ट, धन वसूली के मामले, श्रम विवाद, जरूरी सेवाओं संबंधित मामले (बिजली तथा जल बिल मामले आदि), दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 खर्चे के मामले, अपराधिक कंपाउडेबल मामले, मोटर दुर्घटना, दावा अधिकरण के केस, वैवाहिक मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, राजस्व मामले, अन्यथा सिविल मामले इसमें मुकदमा पूर्व मामला तथा कोर्ट में लंबित मामले दोनों शामिल हैं। लोक अदालत में 7136 केसो में समझौता किया गया
