Loading...

जिला में 50 पदों हेतु इस दिन आयोजित होंगे कैंपस साक्षात्कार……

By PARUL Published: 7 Jan 2024, 2:11 PM | Updated: 7 Jan 2024, 2:11 PM 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में माधव केआरजी गु्रप लिमिटेड कंपनी 50 पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार आयोजित कर रही है। यह कैंपस साक्षात्कार 12 जनवरी को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में आयोजित होंगें। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य चैन सिंह राणा द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि इस कैंपस साक्षात्कार में वही युवक भाग ले सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 25 साल के बीच हो और जिन युवकों ने फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियनए शीट मेटलए प्लंबर व्यवसाय में आईटीआई कोर्स पास किया हो। उन्होंने बताया कि उक्त कंपनी पटियाला के लिए कैंपस साक्षात्कार के लिए आ रही है।

उन्होंने बताया कि चयनित आईटीआई युवाओं को एक साल ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड 10,000 तथा ट्रेनिंग कंप्लीट होने के दौरान उन्हें 15,000 महीना सैलरी के तौर पर मिलेंगे। वहीं ईटीआई शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर प्रदीप चौधरी ने बताया कि इसमें पास आउट अभ्यार्थी जो 2022 से 2023 तक हो तथा अपीयरिंग कैंडिडेट 2024 एससीवीटी-एनसीवीटी इसमें भाग ले सकते हैं।

कंपनी के प्रभारी ने बताया कि कंपनी सरिया, ट्यूब पाइप, जिंक का कार्य करती है। उन्होंने यह भी बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 7 सीएल और 15 ईएल का प्रावधान रहेगा। उन्होंने बताया कि खाली पद आईटीआई के 50 पद भरे जाएंगे तथा यह पद रेगुलर आधार पर भरे जाएंगे।