HNN/ राजगढ़
सिरमौर जिला में देर शाम को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जहां कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो सगे भाइयों समेत तीन की मृत्यु हो गई है। हादसा उस वक्त पेश आया जब गाड़ी में सवार होकर सभी लोग शादी समारोह से वापस घर की ओर आ रहे थे। जानकारी के अनुसार कार नंबर (एचपी13-3102) में सवार होकर 4 लोग फावगा से एक शादी समारोह से वापिस घर लौट रहे थे।
इसी बीच नोहराधार के तहत भुटली मानल-बोगधार संपर्क मार्ग पर पहुंचे तो चालक ओमप्रकाश कार से नियंत्रण खो बैठा और कार करीब 150 मीटर नीचे लानाचेता सड़क पर जा गिरी। स्थानीय लोगों ने इन सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया, लेकिन अस्पताल में पहुंचने से पहले ही भुटली मानल निवासी दो सगे भाई 55 वर्षीय कमलराज व 52 वर्षीय सुदर्शन और 46 वर्षीय दीदग निवासी राकेश उर्फ गुल्लू की मौत हो गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके अलावा हादसे में 45 वर्षीय ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल सोलन रैफर कर दिया गया है। जिला की एएसपी बबीता राणा ने हादसे की पुष्टि की है। आज शवों के पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिए जाएंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




