टिप्पर और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा जख्मी
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में धर्मशाला के तहत शीला चौंक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक टिप्पर और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हुआ है।
मृतक की पहचान अमन (26) पुत्र जगदीश निवासी सकोह के रूप में हुई है। घायल की पहचान आदर्श (25) पुत्र कुलदीप निवासी सकोह के रूप में हुई है। टिप्पर चालक की पहचान सुरजीत पुत्र बरत्या राम निवासी चड़ी शाहपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक (एचपी 39ई-1513) पर सवार होकर चैतड़ू से शीला चौक की ओर आ रहे थे। इसी दौरान शीला चौक से चैतड़ू की तरफ जा रहे टिप्पर (एचपी 37-7998) से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही अमन की मौत हो गई। जबकि आदर्श को प्राथमिक उपचार के बाद टीएमसी रैफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी कांगड़ा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।