Loading...

टोल बैरियर के नजदीक पड़ा हुआ मिला 27 वर्षीय युवक का शव

Ankita • 16 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस चौकी के तहत टोल बैरियर के नजदीक एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला है। मृतक की पहचान संजीव कुमार (27) पुत्र अशोक कुमार ग्राम पंचायत अमरोह तहसील जसवां के तौर पर हुई है।

हालाँकि युवक की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक संसारपुर टैरेस में ही रहता था। सोमवार शाम करीब पांच बजे संसारपुर टैरेस पुलिस को टोल बैरियर पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली।

इसके बाद चौकी प्रभारी एसआई संजय शर्मा और पुलिस टीम ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। जिसके बाद मामले की आगामी जांच शुरू की गई। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।