ट्राला और स्कूटी की हुई जोरदार टक्कर, एक घायल
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में रक्कड़ क्षेत्र के अंतर्गत एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एनएच-03 चौली के पास एक ट्राला और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी चालक घायल हुआ है। घायल की पहचान आर्यन शर्मा पुत्र गणेश गांव नूरपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्राला चालक विनोद कुमार निवासी नादौन अंब से नादौन की तरफ जा रहा था। जबकि आर्यन शर्मा स्कूटी पर सवार होकर फार्मेसी कॉलेज कुहना से रक्कड़ की तरफ आ रहा था। इसी दौरान चौली के पास दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई।
हादसे में स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद वहां से गुजर रहे एडवोकेट नरेश ठाकुर ने उसे अपनी गाड़ी में नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।