Loading...

ट्रेन की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत

By Ankita Published: 19 Feb 2024, 1:14 PM | Updated: 19 Feb 2024, 1:14 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत रेलवे फाटक कंदरोड़ी के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक युवक जम्मू मेल ट्रेन की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान लक्ष्य गुप्ता(21 ) पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार, गांव व डाकघर कंदरोड़ी तहसील इंदौरा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्य गुप्ता रेलवे फाटक कंदरोड़ी के जम्मू मेल ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हुआ, जिस करण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस चौकी कंदरोड़ी की टीम ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है। मामले की पुष्टि रेलवे पुलिस के अधिकारी विक्रम ने की है।