Loading...

ट्रेन की चपेट में आया 31 वर्षीय मजदूर, दर्दनाक मौत

Ankita • 13 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के थाना डमटाल के अंतर्गत आते जम्मू-पठानकोट रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है।

मृतक की पहचान 31 वर्षीय लवप्रीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी पठानकोट के रूप में हुई है। वह दिहाड़ी लगाकर गुजारा करता था। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, लवप्रीत सिंह कहीं जा रहा था। इस दौरान वह रेलगाड़ी की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही रेलवे चौकी प्रभारी विक्रमजीत सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस द्वारा नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रेलवे चौकी कंदरोड़ी के प्रभारी विक्रमजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।