तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से वैन, टेंपो और बाइक हुए क्षतिग्रस्त
HNN/काँगड़ा
जसवां परागपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 3 कलोहा चौक पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने एक वैन को टक्कर मार दी। इसके बाद वैन टेंपो और बाइक से जा टकराई और बीच सड़क में पलट गई।
टक्कर के बाद टेंपो और बाइक सब्जी की दुकान में घुस गए। इस दौरान वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। वैन चालक को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस थाना रक्कड़ के प्रभारी किशोर चंद ने बताया कि गाड़ी चालकों का आपस में समझौता हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।