लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत

PARUL | 1 फ़रवरी 2024 at 11:48 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के ढलियारा में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 22 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान सक्षम राणा पुत्र सुरेश राणा गांव बरवाड़ा, बढ्ढल के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सक्षम राणा अपनी बाइक पर देहरा से ढलियारा जा रहा था। इसी दौरान जब वह ढलियारा के तीखे मोड़ पर पहुंचा तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए तुरंत देहरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भिजवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसा कैसे हुआ इसके लिए वहां कुछ स्थानीय ग्रामीणों के बयान व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी ली जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]