तेज रफ्तार बाइक और टिप्पर के बीच हुई जोरदार टक्कर, दो घायल
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में रक्कड़ क्षेत्र के तहत कुहना गांव में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक तेज रफ्तार बाइक और टिप्पर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हुए हैं। दोनों घायल जिला हमीरपुर के गांव बटराण के बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर कालेश्वर महादेव के पास अपने किसी दोस्त को मिलने आए थे। इसी दौरान बाइक अचानक सामने से आ रहे टिप्पर से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते किसी प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं हो पाया।