ददाहू खदाल में 21 फरवरी को मनाया जाएगा ग्यारह मुखी हनुमान जी मूर्ति स्थापना दिवस
HNN/ श्री रेणुका जी
जिला सिरमौर के उपमंडल श्री रेणुका जी के ददाहू खदाल में ग्यारह मुखी हनुमान जी की मूर्ति स्थापना दिवस 21 फरवरी 2024 दिन बुधवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। हनुमान जी मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा मुख्य यजमान पुष्पा देवी विनीत अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में एकमात्र यह ग्यारह मुखी हनुमान जी की मूर्ति लगी है।
बताते हैं कि दूर-दूर तक ग्यारह मुखी हनुमान जी की मूर्ति कई भी स्थापित नहीं है। खदाल में गोसदन का भी पूर्व में निर्माण हो चुका है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि ग्यारह मुखी हनुमान मंदिर की 108 परिक्रमा करने से मनोवांछित फल प्रदान होता है। इस दौरान 20 फरवरी दिन मंगलवार को यहां अखंड रामायण पाठ का आयोजन भी किया जाएगा।
मूर्ति स्थापना दिवस मनाने के बाद हवन-यज्ञ तथा पूर्णाहुति व विशाल भंडारे का अयोजन किया जाएगा। दोपहर बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। बता दें भंडारा ठीक 12:30 बजे शुरू कर दिया जाएगा। मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि अधिक संख्या में पहुंचकर भोजन ग्रहण करें। उन्होंने बताया कि यह मंदिर ददाहू के खदाल मे भक्तो के लिए अब दर्शनीय बन गया है।