HNN / राजगढ़
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में आज फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान महेंद्र सिंह पुत्र लायक राम के रूप में हुई है। घायलो की पहचान 12 वर्षीय अभिषेक वर्मा पुत्र महेंद्र सिंह और 15 वर्षीय महक वर्मा पुत्री महिंद्र सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह राजगढ़ के सलेच गांव में कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे के वक्त कार में 3 लोग सवार थे, जिसमें पिता सहित बेटा-बेटी सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने तीनों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





