दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौके पर मौत
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे पेश आ रहे है।
मामला जिला कांगड़ा के देहरा में डीएसपी देहरा के आवास के सामने एनएच 503 (ब्यास नदी पुल के साथ लोअर सुनहेत) पर का है, यहां एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि 14 साल की भांजी घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें मृतक दंपती ज्वालाजी के साथ लगते गांव गुम्मर के रहने वाले थे।
जानकारी के मुताबिक, एक दंपती और उनकी 14 साल की भांजी कार सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान एनएच 503 पर एक तेज रफ़्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयानक थी कि से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची जख्मी हुई है। वहीँ सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।