दिहाड़ी लगाने गए बुजुर्ग व्यक्ति की खड्ड में बहने से गई जान
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र एवं लंज पुलिस चौकी के अधीन आती पंचायत वौहडक्वालू के गांव दमण भेडा (कोठडू) गांव का एक बुजुर्ग खड्ड में बह गया, जिस कारण उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, मृतक मदन लाल मिस्त्री का काम करता था। वह हर रोज की तरह शुक्रवार को भी काम करने के लिए सलोल गांव गया था लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा। जिसके बड़ा गांव से काफी दूर भौरवल्ली के पास खड्ड में मदन लाल का शव मिला।
मदन लाल के पुत्र किशन चंद ने सोचा कि शायद उनके पिता जहां पर काम लगाया है, बारिश की वजह से वहीं रुक गए होंगे या फिर रिश्तेदारों के घर चले गए होंगे। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू की। लंज चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है।