Loading...

दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का धंधा

Ankita • 10 Apr 2024 • 1 Min Read

पुलिस ने दबिश देकर पकड़ी इतनी पेटियां….

HNN/शिलाई

जिला सिरमौर की पुरूवाला पुलिस ने कफोटा उपमंडल के जामना बाजार में दबिश देकर किराये की दुकान से देसी शराब की 54 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना पुरुवाला की टीम गश्त पर तैनात थी। इसी बीच टीम को गुप्त सूत्रों से देसी शराब के अवैध धंधे को लेकर सूचना मिली। लिहाजा, टीम जामना बाजार पहुंची। जहां नीटू चौहान निवासी गांव जामना, तहसील कमरऊ की किराये की दुकान में रखी 54 पेटियों से 648 बोतल देसी शराब बरामद की।

इस शराब का आरोपी कोई भी लाइसेंस पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ थाना पुरुवाला में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने की है।